फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन मंडल सेक्टर- 6 में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण का आयोजन किया गया। न्यायाधिकरण में उपभोक्ताओं की विभिन्न शिकायतों पर सुनवाई कर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया। बैठक में गलत बिलिंग/रीडिंग, नए कनेक्शन, मीटर से संबंधित समस्याएं व लो वोल्टेज की शिकायतों पर विचार किया गया।