फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लखानी चौक पर लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। लखानी चौक में इन दिनों सड़कों के किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। आने-जाने वाले लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ज्योति ने बताया कि पिछले कुछ समय से कूड़ा उठाने की प्रक्रिया नियमित नहीं है। कई जगहों पर लावारिस पशु कचरे में मुंह मारते हैं, जिससे कूड़ा सड़क तक फैल जाता है। वहीं दुकानदार महेंद्र का कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक यहां रुकना पसंद नहीं करते, जिससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें