फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंफ्लूएंजा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7, 8, 9
विज्ञापन

-स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील की
-ओपीडी में बढ़ रहे मरीज, 10 फीसदी में इन्फ्लूएंजा के लक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में इंफ्लूएंजा के लक्षण से मिलते-जुलते मरीज प्रतिदिन 10 फीसदी पहुंच रहे हैं। लोगों को उपचार कर दवाइयां दी जा रही है। बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। जांच और इलाज के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी लोगों से अपील की जा रही है।
नागरिक अस्पताल में पिछले डेढ़ महीने से सर्दी, जुकाम और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन एक हजार आ रही है। इनमें अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित हैं। 10 फीसदी लोगों में इन्फ्लूएंजा के लक्षण पाए जा रहे हैं। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों को चपेट में ले रहा है, ऐसे में विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है। तीन दिनों में ठीक होने वाला सर्दी जुकाम लोगों को एक सप्ताह तक परेशान कर रहा है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल जांच के लिए कोई विशेष आदेश नहीं दिए गए हैं, इसकी कोई अलग से जांच नहीं हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़ी तो इसके लिये तैयारी की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, समस्या होने पर डॉक्टर से मिलने की अपील
पीएमओ सविता यादव ने बताया कि देश में बढ़ रहे इंफ्लूएंजा के मामले को देखते हुए तैयारी की गई है। सभी सीएचसी और पीएचसी को मरीजों के उपचार सबंधित निर्देश दिए गए हैं। बीमारी से संबंधित दवाइयां भेजी गई हैं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए बेड तैयार किए गए हैं। जिन सीएचसी पीएचसी पर सुविधाओं का अभाव है, वहां विभाग की टीम मुआयना कर कमियों को दूर करेगी। डॉक्टरों का कहना है कि समस्या होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है, समय पर इलाज और सावधानी बरतने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सर्दी जुकाम होने पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
लोगों से बातचीत
पिछले कई दिनों से सर्दी जुकाम और बुखार से परेशान था। दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। इसलिए दोबारा अस्पताल आया हूं। थकान महसूस हो रही है और बुखार नहीं जा रहा।
विज्ञापन

-भोजराज, स्थानीय निवासी एनआईटी

पिछले एक सप्ताह से सर्दी जुकाम से परेशान हैं, दवा लेने के बाद आराम हो जाता है, दोबारा बुखार आ जाता है, शरीर में दर्द रहता है। कमजोरी महसूस हो रही है। दोबारा डॉक्टर से दवाई लेने पहुंची हूं।
-मालती, स्थानीय निवासी जाजरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें