फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिविर में 61 लोगों की स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अनखीर गांव में डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 61 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। फिजिशियन डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श और आंखों की जांच की गई इसके अलावा लोगों को जरूरी परामर्श दिया गया। आंखों की जांच के दौरान कुछ लोगों में दृष्टि संबंधी समस्या भी सामने आई। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी परेशानी के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया। शिविर में सेवा भारती पश्चिम जिला के सचिव हेमंत और समत किशोरी विभाग की सहयोजिका ऋतु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें