फोटो-
हेड बॉय अर्णव जैन और हेड गर्ल पर्णिका पांडे बनी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डीपीएस में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हेड बॉय अर्णव जैन और हेड गर्ल पर्णिका पांडे चुनी गईं। वहीं, कक्षा छह से 12वीं कक्षा के छात्रों की नेतृत्व क्षमता की पहचान कर उनका चयन किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद सदस्यों हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और आईटी प्रमुख और इंटरेक्ट क्लब अध्यक्ष को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। पिछले साल के हेड बॉय श्रेयस ठाकुर ने नवनिर्वाचित हेड बॉय अर्णव जैन और हेड गर्ल पर्णिका पांडे को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा मिश्रा, एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की सुरजीत खन्ना, रितु जैन और संजना महाजन मौजूद रहीं। संवाद