फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में एचसीपीएस हरिकेंस ने एएस टॉपर्स को दो विकेट से हरा दिया। 15 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई एएस टॉपर्स 12.2 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन पांडे ने 15 गेंदों पर 35 रन बनाए जबकि विकास पांचाल और हेमंत ने 16-16 रनों का योगदान दिया। हरिकेंस के लिए देव मुंजाल ने दो ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि शुभम शर्मा ने दो और अंश व दक्ष को एक-एक विकेट मिला। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई हरिकेंस ने 11.5 ओवर में नौ विकेट पर 97 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए आदित्य ने 16 गेंदों पर 40 रन बनाए जबकि रक्षित ने 18 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। एएस टॉपर्स के लिए परवेश मावी ने दो विकेट लिए जबकि हर्ष और विकास को एक-एक विकेट मिला। देव मुंजाल को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद