फरीदाबाद। आगामी दो नवंबर से शुरू हो रहे हरियाणा ओलंपिक राज्यस्तरीय खेलों के लिए नया लोगो जारी किया गया है। यह लोगो शंख की तरह है, जिस पर चारों से विभिन्न खेल खेलते हुए खिलाड़ी दर्शाए गए हैं। इनमें हॉकी, साइकिलिंग, दौड़ और भारोत्तोलन समेत कई खेलों के चित्र शामिल हैं। कहा जा सकता है कि यह लोगो राज्य के खेलों के प्रति ऊर्जा और जुनून की हुंकार भरना है। शंख के रूप में लोगो को डिजाइन करने का अर्थ कुरुक्षेत्र की पहचान और नई ऊर्जा एवं शुभता को भी दर्शाना है। संवाद