फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 3 अप्रैल को निकाली जाएगी हनुमान जी की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। श्री हनुमान जन्मोत्सव 3 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान हनुमान जी के सुंदर स्वरूप (श्री मूर्ति) की शोभा यात्रा जिले में विभिन्न मंदिरों की ओर से निकाली जाएगी। इसको लेकर मंदिरों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शोभा यात्रा दोपहर को चार बजे शुरू होकर बाजारों व चौक चौराहों से होकर गुजरेगी। जिसका जगह-जगह श्रद्धालु श्रद्धा के साथ स्वागत करेंगे। इस शोभा यात्रा से एक दिन पहले दो अप्रैल को मंदिर के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्रधान तरुण चावला ने बताया एनआईटी दो बी ब्लॉक पार्क में स्थित श्री हनुमान मंदिर से 3 अप्रैल की दोपहर को 3 बजे एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें