फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार को किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा: विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा। कांग्रेस हर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने के सपने देखती है, लेकिन उसके ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होने वाला। वर्ष 2014 से 2026 आ गया, लेकिन कांग्रेस की सोच नहीं बदली। गोयल ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं, वहां उसे चुनाव आयोग में कोई खामी नजर नहीं आई। भाजपा की सरकार बनने पर ही कांग्रेस आयोग पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें