फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गुरुग्राम विवि ने जारी किए कई कोर्सों के परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिसंबर 2025-जनवरी 2026 और मई 2025 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। दिसंबर 2025-जनवरी 2026 सत्र की परीक्षा में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (तीसरा सेमेस्टर), एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग (तीसरा सेमेस्टर), एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (पहला और तीसरा सेमेस्टर), एमटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (पहला सेमेस्टर) और एमटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (तीसरा सेमेस्टर) के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसके अलावा मई 2025 परीक्षा सत्र के तहत बीवीओसी (रिन्यूएबल एनर्जी) द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम भी जारी कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि बेसिक रिन्यूएबल एनर्जी विषय के कुछ अवार्ड अभी संबंधित शाखा से प्राप्त नहीं हुए हैं, इसलिए इस विषय का परिणाम फिलहाल आरएलए (रिजल्ट लेटर अवेटेड) के रूप में दर्शाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें