फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : पढ़ाई को सीखने का अवसर समझें

विज्ञापन
डॉ सुनीता। पढ़ाई को बोझ नहीं, सीखने का अवसर समझें - गुरुमंत्र
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पढ़ाई केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने के उद्देश्य से नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसे ज्ञान हासिल करने और जीवन में आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए। हर दिन कुछ नया सीखने की जिज्ञासा रखें। पढ़ाई करते समय केवल याद करने के बजाय विषय को समझने पर ध्यान दें। नियमित अभ्यास, समय का सही उपयोग और अनुशासन सफलता की राह आसान बनाते हैं। किसी विषय में कठिनाई आए तो सवाल पूछने से पीछे न हटें। गलतियों को सीखने का हिस्सा मानें और उनसे सुधार करने की कोशिश करें। अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने के लिए लगातार प्रयास करें। पढ़ाई के साथ अपनी रुचियों और कौशल को निखारने का भी प्रयास करें। याद रखें, सफलता एक दिन में नहीं मिलती। रोज की छोटी-छोटी कोशिशें और निरंतर मेहनत ही बड़े लक्ष्य तक पहुंचाती हैं। इसलिए पढ़ाई को दबाव नहीं, सीखने का अवसर मानकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता, शिक्षिका, राजकीय विद्यालय फतेहपुर चंदीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें