फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुमंत्र : पढ़ाई को सीखने का अवसर समझें

विज्ञापन
शिल्पा प्रधानाचार्या। गुरुमंत्र के साथ।
विज्ञापन
अच्छी शिक्षा का मतलब केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि हर दिन कुछ नया सीखना भी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को बोझ समझने के बजाय अपनी रुचि से जोड़ना चाहिए। कक्षा में पढ़ाए गए विषयों को ध्यान से सुनें और घर पहुंचकर उन्हें अपने शब्दों में दोहराएं। किसी सवाल का जवाब तुरंत न मिले तो निराश होने के बजाय उसे समझने का प्रयास करें। किताबों के साथ आसपास की घटनाओं से भी सीखने की आदत डालें। याद रखने से ज्यादा जरूरी विषय को अच्छी तरह समझना है। इसके लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। पढ़ाई के दौरान मन में उठने वाले सवालों को शिक्षकों से पूछने में संकोच न करें। अपनी छोटी-छोटी उपलब्धियों से प्रेरणा लें और गलतियों को सीखने का मौका समझें। जिज्ञासा, निरंतर मेहनत और खुद पर भरोसा ही सफलता की मजबूत नींव तैयार करते हैं। - शिल्पा, प्रधानाचार्या, राजकीय विद्यालय फतेहपुर चंदीला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें