फरीदाबाद। गुर्जर अधिवक्ता परिषद के बैनर तले 29 मार्च को सेक्टर-16ए स्थित गुर्जर भवन में छठा जीए-500 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों गुर्जर अधिवक्ता भाग लेकर विचार-विमर्श करेंगे। गुर्जर अधिवक्ता सौराज अधाना ने बताया कि सम्मेलन के दौरान भारतीय दंड संहिता की नई धाराओं और कानूनी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही नए अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ करियर में आगे बढ़ने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं की ओर से मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, न्यायिक सेवा में जज बनने की तैयारी, रणनीति और आवश्यक योग्यताओं पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी, जिससे युवा अधिवक्ताओं को अपने भविष्य को दिशा देने में मदद मिल सके। संवाद