फरीदाबाद। निश्चय स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में सनराइजर्स फरीदाबाद ने इनविंसिबल-11 को एक विकेट से शिकस्त दी। इनविंसिबल-11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स फरीदाबाद की टीम ने 18.4 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स फरीदाबाद के गुरदीप सिंह ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद