फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज का आजादी दिलाने में अहम योगदान : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती पर राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 की ओर से मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से आए लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री (खेल एवं युवा मामले) मनसुख मंडाविया व हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मौजूद रहे। इस मौके पर मनसुख मंडाविया ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अंग्रेजों द्वारा विभक्त भारत को अखंड बनाया। फरीदाबाद से पहुंचे मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मैं मेरठ की धरा को प्रणाम करते हुए समस्त समाज का आभारी हूं। मुझे मंत्रीपद तक पहुंचाने में गुर्जर समाज का अहम योगदान है। आपने मेरठ से फरीदाबाद जाकर मुझे अच्छे मतों से जिताने का काम किया। मंत्री ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जनता का कर्जा कभी नहीं उतार पाएंगे। नागर ने क्षेत्र से अपना पारिवारिक नाता बताया। उन्होंने जनता से कहा कि आप मेरे परिवार के सदस्य हैं। यह फर्ज आपने चुनावों में पूरा किया। अब मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं आप व समाज के कुछ काम आंऊ। गुर्जर समाज ने हमेशा देश के प्रहरी की भूमिका निभाई है। नागर ने कहा गुर्जर समाज का आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा है। मेरठ के शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ने का विगुल बजाया था। उन्होंने समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि गुर्जर समाज का क्रांति में भी अहम योगदान रहा है। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। समारोह में सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ने सरदार पटेल के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। यशवीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्जर महासभा ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें