फरीदाबाद। एक व्यक्ति के नाम पर दो लोगों ने उसकी कार के फर्जी दस्तावेज तैयार कर जिला अदालत से आरोपी को जमानत दिला दी। इतना ही नहीं आरोपी नितेश कुमार मंगला बनकर अदालत में भी पेश हुए। अब असली नितेश कुमार मंगला ने अदालत में याचिका दायर की है कि उसने तो कभी किसी की जमानत दी ही नहीं। उसकी कार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है और वह कार को बेचना चाहता था। फर्जीवाड़े का आरोप बल्लभगढ़ भीकम कॉलोनी निवासी नितेश कुमार मंगला और दिल्ली संगम विहार निवासी मुन्नी पर लगा है। एएसजे राजेश कुमार यादव की अदालत के निर्देश पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।