फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए 12 साल में 102.73 करोड़ रुपये निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिली गति
विज्ञापन



पलवल।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् (एचएसएसपीपी) द्वारा जिले में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014 से वर्ष 2026 तक कुल 102.73 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी), समग्र शिक्षा, द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्कूल भवनों, प्रयोगशालाओं, पेयजल सुविधाओं, आईटी लैब, कौशल विकास लैब तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण एवं उन्नयन पर यह राशि खर्च की गई है। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20.25 करोड़ रुपये, हथीन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 41.11 करोड़ रुपये, होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 26.57 करोड़ रुपये तथा पृथला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 14.80 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ब्यूटी एंड वैलनेस, आईटी, ऑटोमोबाइल और पेशेंट केयर असिस्टेंस लैब स्थापित की गई हैं। इसके अलावा पेयजल सहित कई आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें