संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता अनीसा निवासी गांव भाजलाका ने पुलिस अधीक्षक नूंह को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 27 मई 2008 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये का दान-दहेज दिया था। पीड़िता अनीसा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति सद्दाम, ससुर जमील और सास हसीना अधिक दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2014 में ससुराल पक्ष ने उसे बुरी तरह मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया और आभूषण भी हड़प लिया। अनीसा ने बताया कि गत जनवरी में उन्होंने सदर थाना पुलिस तावडू में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।अब एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सुमित्रा ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।