फरीदाबाद। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक 15 सितंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव करेंगी। बैठक सुबह 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्मेलन केंद्र में आयोजित की जाएगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बैठक में जिले से संबंधित शिकायतों और जनसमस्याओं पर चर्चा की जाएगी। समिति के समक्ष रखे गए मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से उनकी स्थिति और समाधान के संबंध में जानकारी ली जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और अपने विभाग से संबंधित मामलों की पूरी जानकारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो