फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनुदान पर ट्रैक्टर के लिए अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिले में एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन परमिट डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 8 मार्च तक बढ़ा दी गई है। वहीं उप कृषि निदेशक लॉगिन से परमिट अनुमोदन की तिथि 6 मार्च तक निर्धारित की गई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर बाबूलाल ने बताया कि किसानों को 8 मार्च तक ट्रैक्टर खरीदना अनिवार्य होगा। ट्रैक्टर खरीदने के बाद निर्माता या डीलर को 10 मार्च तक पोर्टल पर बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद 11 मार्च तक निर्माता द्वारा ऑनलाइन बिलों का सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें