फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिपो के अंदर से सवारियां बैठाएंगी सरकारी और निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। फ्लाईओवर के नीचे जाम लगने की वजह से महाप्रबंधक लेखराज के दिशा निर्देश अनुसार अब सभी सरकारी व निजी बसें डिपो के अंदर से होकर गुजरेंगी। इसके अलावा सवारियों को भी डिपो के मुख्य गेट के पास से ही बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि डिपो के बाहर फ्लाईओवर के नीचे हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है। इस वजह से आम जनता के साथ साथ बस चालकों को भी बसों का संचालन करने में परेशानी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी बसें निजी व सरकारी डिपो के अंदर से होकर गुजरेंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी बस स्टेंड के बाहर निजी बसों के लगे होने की वजह से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। इसके अलावा नेशनल हाईवे वाली रोड पर रेहड़ी पटरी वालों द्वारा अतिक्रमण भी किया जाता था। इसलिए अब बस स्टैंड के बाहर खड़ी होने वाली सभी बसों को डिपो के अंदर से होकर गुजरना होगा। इसके अलावा यात्रियों को वह डिपो के मुख्य गेट से बैठाएंगे। डिपो के गेट से निकलने के बाद कोई भी चालक बस को नहीं रोकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें