फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 23 अप्रैल को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता दीप्ति शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-8 फरीदाबाद में किराये के मकान में रहती हैं। 20 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह किसी काम से गुरुग्राम गई हुई थीं, जबकि उनके बच्चे और माता उनकी बहन के साथ देहरादून चले गए थे। 22 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे पीड़िता के बहनोई ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही पीड़िता घर पहुंची और पाया कि चोरों ने घर में अलमारी और लॉकर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें