फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और विश्वास से प्रसन्न होते हैं भगवान : सर्वेश पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित केएलजे सोसाइटी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा का वर्णन करते हुए व्यास आचार्य सर्वेश पांडे ने बताया कि जब-जब धर्म पर विपदा आती है तो भगवान का अवतार होता है। इस दौरान कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथा व्यास आचार्य सर्वेश पांडे ने कहा की जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पाप बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फंस कर अपने जीवन को व्यर्थ गंवा देते हैं। मनुष्य अपने मन के कुविचार को निकाल कर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। इस अवसर पर उमा शर्मा, नायरा, मिंटू, देश, वेद लूथरा, इंदु शर्मा, गरिमा कोहली, अनुजा शेखर, सुषमा, उषा शर्मा, जागृत सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें