फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय खेलों के क्रम में बालिकाओं के नेटबॉल और सॉफ्टबॉल के मुकाबलों के कार्यक्रम भी घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार से सिरसा में बालिकाओं के नेटबॉल और सॉफ्टबॉल के मैचों की शुरुआत होगी। इनमें दोनों ही खेलों में अंडर-14, 17 और अंडर 19 के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए सभी टीमें मंगलवार को ही सिरसा के लिए रवाना हो गईं थी। सभी टीमें शहीद भगत सिंह स्टेडियम के अलग-अलग मैदानों पर बुधवार को अपनी प्रतियोगिता का आगाज करेंगी। हरियाणा शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए नए कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा ने बताया कि टीमें मंगलवार को ही सिरसा पहुंच गईं थीं। बुधवार को सुबह 10 बजे मुकाबले के लिए उतरेंगी। संवाद