फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्ला थाना पुलिस कर रही जांच मामले की जांच, आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाद में आराेपी ने युवती से शादी से करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह पल्ला इलाके में परिवार के साथ रहती है। पड़ोस में सूरज नाम का युवक भी परिवार के साथ रहता है। करीब दो साल पहले उसकी सूरज के साथ दोस्ती हुई थी। नवंबर 2021 में सूरज ने उसे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया और उसी नंबर से उससे बात करने को कहा। दोनो आपस में बातचीत करने लगे। दिसबर 2021 में आरोपी उसके घर गया और देखा परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर सूरज ने पीडिता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने कहा वह उससे शादी करेगा। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई और घटना के बारे में किसी को नही बताया। बार बार कहने पर आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया और पीडिता को जान से मारने की धमकियां देने लगा। परेशान होकर युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें