फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाई की नौकरी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 07:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी हार्डवेयर की दुकान चलाता है, जबकि खुद को बताता है राइटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना इलाके में भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रामे धर्म तथा अशोक के रूप में हुई। आरोपी अशोक हार्डवेयर की दुकान चलाता है जबकि रामे धर्म खुद को राइटर बताता है।
विज्ञापन

30 जून को सूरजकुंड थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी रामे धर्म से हुई थी। आरोपी खुद को राइटर बताता था। आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। युवती ने कहा कि नौकरी करती है भाई को नौकरी लगवाना चाहती है। आरोपी ने भाई की नौकरी लगवाने का वादा कर 28 जून की रात फोन कर युवती को सूरजकुंड रोड पर बुलाया। आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया जिसमें दोनों आरोपी बैठे हुए थे। आरोपी रामे धर्म की पत्नी मायके गई हुई थी। आरोपी पीडि़ता को अपने घर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जिंदगी बर्बाद कर देंगे। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें