फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी के टैंकर की चपेट में आने से बच्ची की मौत, दाे घायल

Fri, 19 May 2023 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बच्ची चाची के साथ स्कूटी से स्कूल से घर आ रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित बृहस्पति चौक के पास पानी के टैंकर की चपेट में आने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि, उसकी चाची व बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। थाना सिटी पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। श्याम काॅलोनी ललित मंगला ने बताया कि पूनम शुक्रवार की दोपहर दो बजे जेठानी के दो बच्चों को चावला काॅलोनी स्थित किड्स गार्डन स्कूल से लेने गई थी। आठ वर्षीय भतीजी जिया और पांच वर्षीय जाहन्वी को स्कूटी से लेकर वह घर आ रही थी। जिया तीसरी क्लास में पढ़ती थी और जानवी पहली क्लास में पढ़ती है। जैसे ही वह चावला काॅलोनी 100 फुट मार्ग के बृहस्पति चौक के पास पहुंची, पानी के टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके कारण तीनों गिर गए। तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जिया को मृत घोषित कर दिया। पूनम व जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हैं। थाना सिटी प्रभारी सत्यवान ने बताया कि टैंकर चालक को पकड़ लिया गया है।


पहले भी हो चुके हैं हादसे

- 14 मार्च को गांव पन्हेड़ा खुर्द में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।
- 15 मार्च को गांव दयालपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 36 साल के व्यक्ति की मौत हुई थी।
- 12 जनवरी को नरियाला से गांव पन्हैडा कलां की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर ट्राले की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें