फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: हथीन में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, 54 टीमों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 54 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों को यातायात नियमों और सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल तेवतिया ने खंड नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित को परीक्षा का नोडल कम ऑब्जर्वर नियुक्त किया। प्रतियोगिता जिला ट्रैफिक पुलिस पलवल के प्रतिनिधि यशपाल और रविंद्र दीक्षित की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रविंद्र दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता तीन स्तरों पर हुई। लेवल-1 में कक्षा तीसरी से पांचवीं, लेवल-2 में छठी से आठवीं और लेवल-3 में नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें