फरीदाबाद। चार्मवुड स्थित मोरेलो बैडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी गीतिका तिवारी और इशान बंसल ने हाल ही में आयोजित 45वीं ओपन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 मिक्स्ड डबल्स वर्ग में स्थान प्राप्त किया है। दोनों आगामी 14 से 17 अगस्त को रोहतक में आयोजित होने वाली 58वीं राज्य स्तर सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खेलने की तैयारी में जुटे हैं। कोच वट्स ने बताया कि अब गीतिका और इशान राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपने खेल में निखार लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने 45वीं जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि लगन और अनुशासन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अब वे राज्य स्तर की तैयारी में जुटे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि रोहतक में होने वाली राज्य चैंपियनशिप में भी वे फरीदाबाद का नाम रोशन करेंगे। संवाद