फरीदाबाद। सेक्टर-7 में बुधवार सुबह 11 बजे ब्लॉक स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और योग केंद्रों के करीब 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने सूर्य नमस्कार, पद्मासन और शीर्षासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के संतुलन, लचीलेपन और प्रस्तुति के आधार पर अंक दिए। बालिका वर्ग में नेहा और बालक वर्ग में आदित्य विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। संवाद