संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मुकाबले में टाइगर ब्यॉएज क्रिकेट क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी की टीम 31.5 ओवर में 161 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सार्थक धीमान ने 41, ध्रुव राठी ने 22 और निमिष डांग ने 21 रन बनाए। टाइगर ब्यॉएज के गेंदबाज गौरव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 रन देकर छह विकेट झटके। जवाब में टाइगर ब्यॉएज ने 25.3 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ओपनर यश राय ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि प्रतिक्ष ने 28 रन बनाए। गौरव वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।