फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-20 में खुले में कूड़े के ढेर में लगाई आग

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 20 में कूड़े में लगी आग। अमर उजाला
विज्ञापन
धुएं के कारण लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-20 क्षेत्र में शनिवार को किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इसके कारण दिल्ली-मथुरा रोड और आसपास का इलाका धुएं की चपेट में आ गया। कूड़े से उठते धुएं के कारण क्षेत्र में कुछ समय तक धुएं का गुबार छाया रहा। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों और वाहन चालकों को भी धुएं के कारण दिक्कत हुई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा खुले में जमा किया जा रहा है। समय पर कूड़ा उठान नहीं होने के कारण ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि कूड़े का निस्तारण करने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है। जिसके कारण जहरीला धुआं फैलता है और पर्यावरण प्रदूषित होता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें