संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी पुलिस ने जुआ खिलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। फतेहपुर चंदीला स्थित पंडित मोहल्ला निवासी निखिल लोगों को जुआ खिलाने का काम करता था। मुखबिर की सूचना पर एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी निखिल को संजय कॉलोनी से दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 10,050 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एसजीएम थाने में जुआ खिलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।