फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्नी की मौत के गम में खुद को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। कोरोना काल में पत्नी के मरने के बाद से परेशान जवाहर कॉलोनी एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह कट्टे से खुद को गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को नागरिक अस्पताल बीके में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सारन थाना पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 52 वर्षीय गुलशन अपने भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं और वह कारों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। कोरोना काल में उनकी पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद से वह दुखी रहते थे। सोमवार सुबह जब सभी सो रहे थे, तभी उन्होंने अपने कमरे में कट्टे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। जब उन्होंने गुलशन के कमरे में जाकर देखा तो सब स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घायल की स्थिति में सुधार आने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें