फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर फ्यूचर स्टार क्रिकेट टीम ने ब्राइट इंस्टीट्यूट क्रिकेट अकादमी को 155 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर स्टार ने 40 ओवर में छह विकेट पर 348 रन बनाए। हरजीत चंडिला ने 80 और हार्दिक ने 63 रन बनाए। ब्राइट इंस्टीट्यूट के सत्यम मंडल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्राइट इंस्टीट्यूट की टीम 35.4 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। चिराग ने 44 और उमर ने 39 रन बनाए। कुणाल तंवर ने पांच और दक्ष कौशिक ने तीन विकेट लिए। हरजीत चंडिला मैन ऑफ द मैच चुने गए।