फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली निगम के गलत बिलों से उपभोक्ताओं में रोष

Wed, 31 May 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में 6 उपभोक्ताओं ने रखी समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली निगम की मनमानी से लोगों ने रोष है। लोगों का कहना है कि हर माह बिल देने के बाद भी हजारों रुपये में बिल भेजा जा रहा है। अन्य उपभोक्ता ने बताया कि हर माह पैसे जमा करने के बाद भी 90,000 का बिल दे दिया है। बिल देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं। बिल देखकर अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ भी सोच में पड़ गए। बुधवार को सेक्टर-23 स्थित बिजली निगम कार्यालय में सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने बिल, मीटर में गड़बड़ी से संबंधित 6 उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों से संबंधित एसडीओ को समस्या के समाधान के आदेश दिए। संजय कॉलोनी निवासी नरेंद्र जैन ने बताया कि बिजली निगम की ओर से उन्हें 25,000 रुपये भेजे गए हैं, यह देखकर वह आश्चर्य में पड़ गए। तुरंत फोन कर निगम के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। अधीक्षण अभियंता ने जांच के बाद समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। बल्ल्भगढ़ निवासी राकेश कुमार सिंगला ने बताया कि साल 2009 से प्रतिमाह बिल देते हैं, निगम ने अचानक लगभग 6 महीने पहले 90,000 का बिल भेज दिया। राकेश परेशान हो गए, नजदीकी सब डिवीजन में संपर्क किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, निगम के भी कई बार चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी केवल आश्वासन मिला है।

अधिकारी से बातचीत
बिल में गड़बड़ी के मामले बहुत कम सामने आते हैं, मामले की जांच की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों पर भी कार्यालय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
-नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें