संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहर के छह सड़कों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है। इस पर तकरीबन 1.81 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।
वाईएमसी चौक से बाईपास तक करीब 54 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मास्टर रोड एनएच 19 (धर्मा ढाबा) से इंडियन ऑयल सेक्टर 11-12 डिवाइडिंग कोर्ट रोड के सौंदर्यीकरण पर तकरीबन 15.15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार प्याली चौक से आयशर चौक पर 14.21 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। इसके अलावा एनएच-19 से लेबर चौक तक (सेक्टर 15, 15ए, सेक्टर-16, 16ए व डिवाइडिंग रोड) के सौंदर्यीकरण पर करीब 45.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर की प्रकिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। वहीं, शहर के मुख्य सड़क के डिवाइडर पर भी पौधे लगाने का निर्णय लिया गया है। योजना के अनुसार एफएमडीए प्रमुख सड़कों पर हरियाली बढ़ाने पर काम कर रहा है।
वर्जन-
पौधरोपण के लिए तैयारियां जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। शहर प्रमुख सड़कों दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे।
- सुभाष यादव, बागवानी विभाग एफएमडीए