फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी से घर छोड़ने से इन्कार पर दोस्त को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड काॅलोनी में जन्मदिन की पार्टी में गया था पीड़ित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी मनाकर घर लौटे रहे युवक ने गांव सारन निवासी दोस्त राहुल को चाकू मारकर घायल कर दिया। राहुल ने आरोपी को अपनी कार से घर छोड़ने से मना कर दिया था। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरजकुंड पुलिस केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राहुल के पिता विरेन्द्र ने बताया, शुक्रवार शाम को आरोपी मोहित के कहने पर राहुल दोस्त मनीष के साथ ग्रीन फील्ड काॅलोनी स्थित होटल में शशि की जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा। पार्टी खत्म होने बाद राहुल मनीष के साथ घर लौटने लगा, तभी मोहित भी साथ चलने के लिए कहा। आरोप है राहुल के इन्कार पर मोहित भड़क गया और चाकू से उस पर हमला कर दिया। अन्य दोस्तों ने राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने शनिवार शाम पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें