फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योगाचार्य देवराज आर्य ने निशुल्क योग शिविर लगाया। इसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया। योगाचार्य ने विद्यार्थियों को भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, शीतकरी प्राणायाम और वज्रासन, ताड़ासन, मृगासन व अर्ध कटि चक्रासन का अभ्यास कराया। उन्होंने अर्ध कटि चक्रासन के नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन बढ़ने और मांसपेशियों की जकड़न दूर होने के फायदे बताए। देवराज आर्य ने विद्यार्थियों को नियमित योग के साथ पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने के लिए भी प्रेरित किया। संवाद