नूंह। नूंह जिले के युवाओं को भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार करने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह पहल मेवात विकास प्राधिकरण तथा जिला सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित होगी। प्रशिक्षण में शारीरिक, मानसिक और लिखित परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जाएगी। पात्र अभ्यर्थी नूंह का निवासी हो, 10वीं में कम से कम 45% अंक हों और कोई कोर्ट केस लंबित न हो। इच्छुक युवा विभाग कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबर व ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद