फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विश्वविद्यालय में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय में मेट्रो मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के 150 से अधिक कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने शिविर में भाग लिया, जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका और उनके पैरामेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अंकुर शर्मा के निर्देशन में किया गया। शिविर के दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही रक्तचाप, ब्लड शुगर और ईसीजी जांच जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और उपचार को सुनिश्चित करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें