फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमरनाथ यात्रा के लिए जिला अस्पताल में हो रही निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं की जिला नागरिक अस्पताल में निशुल्क जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के अनुसार पंजीकरण से लेकर सभी जरूरी जांचें पूरी तरह निशुल्क हैं। श्रद्धालुओं को निर्धारित काउंटर से मेडिकल फॉर्म लेकर उसमें फोटो संलग्न कर भरना होगा। इसके बाद विभिन्न कमरों में क्रमवार जांच करानी होगी। इसके तहत हीमोग्लोबिन, रैंडम ब्लड शुगर और ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें होती हैं। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, आर्थोपेडिक जांच और महिला श्रद्धालुओं के लिए स्त्री रोग संबंधी जांच की जाती है। सभी जांचों के बाद संबंधित चिकित्सक से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। अंतिम चरण में फॉर्म को सत्यापन और मुहर के लिए फिर से जमा करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह के आधार पर अतिरिक्त जांच भी कराई जा सकती है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच अनिवार्य है, ताकि श्रद्धालुओं की फिटनेस सुनिश्चित की जा सके और यात्रा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें