फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीईटी परीक्षार्थियों के लिए आज और कल फ्री बस सेवा

Sat, 05 Aug 2023 06:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कॉमन एलिजिबल टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा रविवार व सोमवार को होगी। इस कारण डिपो द्वारा रविवार और सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में होने वाली परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार को होने वाली परीक्षा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन



हरियाणा में ग्रुप सी के लगभग 32 हजार पदों पर भर्तियों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। पहले ग्रुप नंबर 56 और 57 की परीक्षा 5 और 6 अगस्त को आयोजित होनी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने शनिवार को होने वाली परीक्षा पर रोक लगा दी थी। बाद में सुनवाई के दौरान परीक्षा कराने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद रविवार को होने वाली परीक्षा उसी समय पर होगी। डिपो की ओर से करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत और हिसार के लिए छात्रों की सुविधा अनुसार बसों को चलाया जाएगा। डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी बसों के लिए रूट नंबर तय किए गए हैं। फ्री सेवा के लिए छात्र को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। इसके अलावा महिला परीक्षार्थियों के साथ एक सहायक भी फ्री में सफर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें