फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जालसाजों ने झांसे में लेकर युवकों से 5.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जालसाजों ने अलग-अलग इलाकों से दो युवकों को झांसे में लेकर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी की। पहले मामले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर युवक से करीब तीन लाख रुपये ऐंठे। वहीं दूसरे मामले में 2.50 लाख रुपये की ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत कॉलोनी निवासी आकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। जिसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था। दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो आरोपियों ने फोन करने शुरू कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने पीजीए प्रो एप डाउनलोड कराया और व्हाटसएप ग्रुप में जोड़ लिया। आरोपियों ने उससे निवेश के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 2 लाख 82 हजार रुपये निवेश करा लिए गए। जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने एप बंद कर दिया। एक अन्य मामले में जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर युवक के खाते से 2.39 लाख रुपये की ठगी की। नंगला जोगियान निवासी चतर सिंह ने बताया कि उसके पास आइसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। एक सप्ताह से कार्ड एक्टिव नहीं था। इस दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर अपने आपको बैंककर्मी बताया। कार्ड एक्टिव करने के लिए एक लिंक भेजा। इस पर जानकारी भरवाकर एक ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से दो बार में दो लाख 39 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें