फरीदाबाद। मातृ वंदना योजना के तहत 6 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू जिले के मुम्बी निवासी अक्षय उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम मंगवाने के लिए अपने पिता का बैंक खाता ठगों को मुहैया कराया था। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गांव जाजरू की शिव कॉलोनी निवासी महिला ने मामले में शिकायत दी थी। ठगी की रकम में से 96,754 रुपये इसी खाते में आए थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। संवाद