फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में बुजुर्ग से एटीएम बूथ में मदद करने के बहाने युवक 24 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित हेमंचद ने बताया कि 23 सितंबर को एनआईटी-दो स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने गया था। तभी दो युवक बूथ के अंदर आ गया और मदद करने का भरोसा दिया। डेबिट कार्ड लेकर एटीएम मशीन में स्वैप किया। इस दौरान उसने पिन नंबर देख लिया। कुछ देर बाद करीब 24 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पीड़ित का कहना हैं कि आरोपी कार्ड बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया और तीन बार में पैसे निकाले। ब्यूरो