फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर सेक्टर-28 निवासी युवक से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर-31 थाना पुलिस में की, जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उसका संपर्क मिराजुल रफीक इस्लाम नाम के व्यक्ति से हुआ। उसने मंजीत सिंह को विदेश में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। नौकरी के लिए आवेदन करवाने के लिए मिराजुल ने उनसे 50 हजार रुपये मांगे। मंजीत सिंह उसकी बातों में आ गया और रुपये दे दिए। एक साल तक वह मंजीत को टरकाता रहा। इसके बाद वीजा, पासपोर्ट व हवाई जहाज की टिकट के नाम पर मंजीत सिंह से डेढ़ लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी उसने मंजीत को विदेश में नौकरी के लिए नहीं भेजा। जब मंजीत ने उसे बार-बार फोन किया तो उसने वीजा, हवातई जहाज की टिकट सहित अन्य कागजात मंजीत को भेज दिए। बाद में मंजीत को पता चला कि वे सभी फर्जी थे। इसके बाद मिराजुल रफीक गायब हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। इस पर मंजीत ने पुलिस को शिकायत दी। साइबर अपराध शाखा ने मामले की जांच के बाद सेक्टर-31 थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें