फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी

Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर करोड़ों की ठगी
विज्ञापन


एसोसिएशन की शिकायत पर निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले का पहला अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने वाली रियल एस्टेट कंपनी त्रिशूल ड्रीम होम्स लिमिटेड के निदेशकों सुरेश चंद्र अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल और दीन दयाल अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने चार और मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों के खिलाफ तीन मामले पहले से दर्ज हैं। अब तक कुल सात केस दर्ज हो चुके हैं।
त्रिशूल ड्रीम होम्स बायर्स एसोसिएशन के 50 से अधिक सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसोसिएशन की शिकायत पर अब तक आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही थी। जांच के बाद केस दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत में कहा गया कि लोगों ने साल 2015 में त्रिशूल ड्रीम होम्स प्रोजेक्ट सेक्टर-84 में फ्लैट के लिए निवेश किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह जिले का पहला अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट था। बिल्डर को साल 2018 तक लोगों को कब्जा देना था। उनकी तरह के 336 लोगों ने इस प्रोजेक्ट के लिए फ्लैट की कीमत की करीब 75 प्रतिशत राशि जमा करा दी।
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक फ्लैट नहीं मिला है। आरोप है जब भी कोई खरीदार साइट पर विजिट के लिए जारी तो आरोपियों द्वारा तैनात किए बाउंसर उन्हें धमकाते हैं। आरोपी अब निवेशकों से बकाया राशि भी मांग रहे हैं। परेशान होकर निवेशकों ने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को दी थी। शाखा की शुरुआती जांच के बाद अब मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक ठगी की रकम करोडों में है। त्रिशूल ड्रीम होम लिमिटेड के निदेशक सुरेश चंद्र अग्रवाल का कहना है मामला नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल में विचाराधीन है। ट्रिब्यूनल का जो फैसला होगा वह मंजूर होगा। थाना सेक्टर-31 प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया का कहना है शिकायत के आधार पर केस दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें