फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नौकरी के नाम पर 28,500 रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 31 Jul 2023 05:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनिंग और सिक्योरिटी के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपये
विज्ञापन

साइबर सेल ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एक निजी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 28,500 रुपये की धोखाधड़ी की गई। युवक ने एप पर नौकरी के लिए अप्लाई किया था। थाना साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसके पास अंतरा संगठन सेवाएं नाम की प्लेसमेंट एजेंसी से सीमा अरोड़ा का फोन आया था। जिसने मंत्रा कंपनी के वेयर हाउस में नौकरी दिलवाने की बात कही। महिला ने इंटरव्यू के लिए नोएडा का पता भेजा। 3 अप्रैल को वह नोएडा कार्यालय पर गए जहां पर करीब 7 से 8 लोगों का स्टाफ था। सभी ने मास्क लगाया हुआ था। जहां पर मनीषा नाम की महिला ने इंटरव्यू लिया और नौकरी दस्तावेज प्रक्रिया और सिक्योरिटी के लिए 18,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद अंतरा संगठन सेवाएं के लेटर हेड पर नौकरी पुष्टि पत्र के साथ पैसों की रसीद भी दी। उन्होंने अगले दिन यानी 4 अप्रैल को आने को कहा। 4 अप्रैल दोबारा से गए और मनीषा से मिले। उसने कहा कि उसकी 15 दिन की ट्रेनिंग होनी है। जिसके लिए 10 हजार रुपये देने होंगे जो ट्रेनिंग के पहले हफ्ते में वापस मिल जाएंगे। पैसे भी ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि 28 अप्रैल तक जॉब के संबंध में ईमेल आ जाएगी। जिसके बाद उनके पास कोई फोन नहीं आया। सीमा , मनीषा व अतुल को फोन किया, लेकिन सबके फोन बंद थे। 29 अप्रैल को नोएडा कार्यालय पर गए तो ऑफिस में ताला लगा हुआ था। गार्ड ने बताया कि ऑफिस वाले बिना किसी को जानकारी दिए चले गए। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें