फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एस्कॉर्ट सेवा के नाम पर कारोबारी से 7 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई प्रकार की जांच व सेवा शुल्क के नाम पर लिए पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एस्कॉर्ट सेवा के नाम पर कारोबारी से करीब 7 लाख रुपये की ठगी हो गई। कारोबारी ने ऑनलाइन एस्कॉर्ट कंपनी से संपर्क किया था। थाना साइबर बल्लभगढ़ ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सोतई निवासी पीड़ित ने बताया कि गाड़ी को खरीदते व बेचते का काम करता है। 5 फरवरी को ऑनलाइन एस्कॉर्ट कंपनी की नंबर लेकर संपर्क किया। जिसके बाद कंपनी ने कुछ लड़कियों की फोटो भेजी थीं। जिसमें से उसने एक लड़की को पसंद कर लिया। कंपनी ने लड़की की फीस 3250 रुपये बताई। जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन 750 रुपये पेमेंट कर दिए। पीड़ित ने बताया कि लड़की को सीकरी स्थित एक होटल में बुलाया। लड़की के आने के बाद उसकी बकाया पेमेंट भी कर दी। उसके बाद उनसे होटल चार्ज, आईडी वेरिफिकेशन चार्ज, पुलिस वेरिफिकेशन, एचआईवी टेस्ट चार्ज के नाम पर काफी पैसे ले लिए। उसके बाद उन्होंने कंपनी वालों को सर्विस खत्म करने के लिए कहा। आरोप है कि कई सर्विस बताकर 7,17,250 रुपये की धोखाधड़ी की गई। जिस नंबर से वह संपर्क कर रहे थे, वह अब बंद है। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें